शहजाद विवाद का अफगानिस्तान के प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ेगा: नायब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2019

कार्डिफ। अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदिन नायब ने कहा कि उनकी टीम मोहम्मद शहजाद के विवाद का असर अपने प्रदर्शन पर नहीं पड़ने देगी जिन्हें विश्व कप से विवादास्पद तरीके से बाहर किया गया। शहजाद अफगानिस्तान के पहले दो विश्व कप मैचों में खेले थे लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज को घुटने की चोट लगने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया। देश के क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उन्हें टूर्नामेंट में आगे खेलने की अनुमति नहीं दी जायेगी। 

इस 31 साल के खिलाड़ी ने आस्ट्रेलिया और श्रीलंका से मिली हार में केवल सात रन जुटाये थे। उन्होंने दावा किया कि चिकित्सीय सलाह के अनुसार वह अगले कुछ दिनों में खेलने के लिये फिट हो जायेंगे। भावुक शहजाद ने काबुल लौटने के बाद स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘अगर वे मुझे खिलाना नहीं चाहते तो में क्रिकेट छोड़ दूंगा। ’’

प्रमुख खबरें

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया