शाकिब पर नहीं होगी कानूनी कार्रवाई, नोटिस का देना होगा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2019

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) संभवत: शाकिब अल हसन पर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा लेकिन बोर्ड के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने कहा कि केंद्रीय अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के लिये टेस्ट और टी20 कप्तान को कारण बताओ नोटिस का जवाब देना होगा। 

शाकिब को देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी ‘ग्रामीणफोन’ ने अपना ब्रांड दूत नियुक्त किया है जो कि टीम के प्रायोजक ‘रोबी’ का प्रतिस्पर्धी है।  केंद्रीय अनुबंध की शर्तों के अनुसार यह उल्लंघन है और बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दे डाली थी।  लेकिन बीसीबी सीईओ चौधरी के अनुसार शाकिब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।  उन्होंने बंगाली दैनिक ‘प्रोथमो आलो’ से कहा, ‘‘यह बोर्ड का अंदरूनी मामला है और इसलिए शाकिब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। उन्हें हालांकि इसका जवाब देना होगा कि उन्होंने यह प्रायोजन अनुबंध क्यों किया जो कि केंद्रीय अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन है।’’ 

इसे भी पढ़ें: भारत दौर से पहले बांग्लादेश को झटका, शाकिब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा बीसीबी

इससे पहले बीसीबी अध्यक्ष ने केंद्रीय अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने और क्रिकेट बोर्ड को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के लिये इस सीनियर क्रिकेटर को आड़े हाथों लिया था।  हसन ने कहा था, ‘‘हम कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। हम इस मामले में किसी को नहीं बख्शेंगे। हम मुआवजे के लिये कहेंगे। हम कंपनी और खिलाड़ी दोनों से मुआवजा चाहते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे