सेना के वीरों के सम्मान में शक्तिमान ने लिखा भावुक पोस्ट, एकता कपूर को सुनाई खरी-खरी

By रेनू तिवारी | Jun 23, 2020

मशहूर निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में ट्रीपल एक्स (xxx) के सीजन 2 को रिलीज किया गया था। इस वेब सीरिज में कुछ ऐसे आपत्तिजनक सीन थे जिसे लेकर काफी बवाल भी हुआ था। एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गयी। एकता की xxx सीजन 2 में भारती सेना की वर्ती का अपमान किया गया था। इस सीन को विवाद के बाद हटा दिया गया था। इसके लिए एकता कपूर ने वीडियो जारी करके सार्वजनिक मांफी भी मांगी थी। बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना ने भी एकता कपूर को काफी खरी-खरी सुनाई थी। अब मुकेश ने सोशल मीडिया पर देश की आर्मी से जुड़ी एक पोस्ट साझा की है। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत स‍िंह राजपूत की मौत के बाद उनकी वीडियो शेयर करने वाले Paparazzi पर भड़कीं दीपिका पादुकोण

मुकेश खन्ना ने कुछ बीएसएफ जवानों  के  जाबाज होंसलों की तारीफ करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन गिराए जाने की तस्वीर शेयर करके हुए लिखा- मैंने अपनी पिछली विडीओ में देश की मिलिटेरी और उनकी यूनफ़ॉर्म को अपमानित करती हुई वेब सिरीज़ बनाने वाली को बहुत खरी खोटी सुनाई थी। आज मैं देश की की पेरा मिलिटेरी फ़ोर्स BSF के जवानों की भूरि भूरि प्रशंसा करना चाहूँगा जो सदैव सतर्क और चोक्कने रह कर देश की सीमा की रक्षा करते हैं। BSF के जवानों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए कथुआ जम्मू में एक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया जो हथियार सप्लाई कर रहा था।ये उनकी बहादुरी और जाँबाज़ी है जो हमें अपने घरों में चैन की नींद सोने देती है।मैं उन आतंकवादियों से कहना चाहूँगा कि उनके नापाक इरादों को इसी तरह कुचला जाएगा।

S I Devinder singh ने उस ड्रोन को मार गिराया। DG BSF, DG J K Police और D.C. kathua ने उन्हें १.५ लाख के इनाम से सम्मानित किया।मैं इन जवानों को देश के शक्तिमान कहूँगा।पितामह भीष्म की तरफ़ से इन्हें विजयी भव का आशीर्वाद दूँगा। क्योंकि इनकी विजय में ही हम और हमारा देश सुरक्षित हैं।

देश की Para Military Force जिसमें BSF, CRPF,CISF ITBPऔर SSB आ जातें हैं , सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगर उनका प्रमोशन अभी नहीं हो पाता तो इस लॉक्डाउन पिरीयड में उनकी सैलरी तो बढ़ाओ।घर छोड़, देश में कहीं भी पोस्ट हो जाने वाले इन शूरवीरों के लिए इतना तो हमारी तरफ़ से बनता ही है।

आपको बता दे कि बॉर्डर पार से भारतीय सीमा में रेकी करने के मकसद से भेजे गए पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया है। हीरानगर सेक्टर के रठुआ गांव में सुबह पांच बजे के करीब इसे जवानों के द्वारा देखा गया। जवानों ने इसे मार गिराया। बताया जा रहा है कि ड्रोन में कुछ हथियार भी बंधे हुए थे। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana