Shambhu border | किसान पंचायत में शामिल हुईं विनेश फोगाट, चुनाव लड़ने के सवाल पर बोलीं- मुझे इससे कोई लेना देना नहीं

By अंकित सिंह | Aug 31, 2024

पहलवान विनेश फोगाट ने शंभू सीमा पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के लिए अपना अटूट समर्थन दिखाया और शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपकी बेटी आपके साथ है"। शंभू सीमा पर किसानों ने शनिवार को एक बड़ी सभा के साथ अपने चल रहे विरोध प्रदर्शन का 200वां दिन मनाया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हमारा आवाज उठाना हर बार पॉलिटिकल नहीं होता। किसान आंदोलन पर फोगाट ने कहा कि उन्हें यहां बैठे हुए 200 दिन हो गए हैं। ये देखकर दुख होता है। ये सभी इस देश के नागरिक हैं। किसान देश चलाते हैं। उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है। एथलीटों के बिना भी नहीं। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव में पहले ED की एंट्री, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़ी करोड़ों की संपत्ति जब्त

यह पूछे जाने पर कि अगर कांग्रेस उन्हें टिकट देती है तो क्या वह हरियाणा चुनाव लड़ेंगी, फोगाट ने कहा कि मैं इस पर नहीं बोलूंगी, मैं राजनीति पर बात नहीं करूंगी। मैं अपने परिवार के पास आयी हूं। अगर आप इस बारे में बात करेंगे तो आप उनके संघर्ष और लड़ाई को बर्बाद कर देंगे। आज फोकस मुझ पर नहीं है। किसानों पर फोकस होना चाहिए, ये मेरा आग्रह है। मैं एक एथलीट हूं, मैं पूरे देश का हूं।' किस राज्य में चुनाव हो रहा है, इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं बस इतना जानता हूं कि मेरा देश पीड़ित है, किसान संकट में हैं। उनके मुद्दों का समाधान होना चाहिए और इसे हल करना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।