कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने की घटना शर्मनाक, अनुपम खेर बोले- कश्मीर फाइल्स को काल्पनिक बताने वालों पर ये...

By अनुराग गुप्ता | Aug 16, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया जा रहा है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को दो कश्मीरी पंडित भाइयों पर गोलियां बरसाईं, जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। इस मामले में अभिनेता अनुपम खेर का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने इस घटना को शर्मनाक करार दिया।

उन्होंने कहा कि ये शर्मनाक बात है कि अभी भी वहां कश्मीरी पंडितों के साथ वही अत्याचार हो रहा है। वहां तो अपने ही लोगों को मार रहे हैं। वहां पिछले 30 साल से ऐसा हो रहा है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रहा: उप राज्यपाल सिन्हा 

इलाके की घेराबंदी की गई

आपको बता दें कि मृतक कश्मीरी पंडित की पहचान सुनील कुमार के तौर पर हुई है। जबकि उनका भाई पिंटू कुमार घायल हो गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शोपियां जिले के चोटीपुरा में सेब के एक बाग में आतंकवादियों ने नागरिकों पर हमला किया। उनकी गालीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेराबंदी की गई है।

प्रमुख खबरें

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट