Shammi Kapoor Death Anniversary: एक्टिंग ही नहीं डांस के लिए भी जाने जाते थे शम्मी कपूर, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया सफर

By अनन्या मिश्रा | Aug 14, 2023

अपनी खास एक्टिंग के लिए मशहूर और करियर में कई हिट फिल्में देने दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर ने आज कि दिन यानी की 14 अगस्त को सदा के लिए अपनी आखें मूंद ली थीं। आज 14 अगस्त को अभिनेता शम्मी कपूर की डेथ एनिवर्सरी है। उन्हें भारत का एल्विस प्रेस्ली कहा जाता है। भले ही वह आज हम सब के बीच नहीं है, लेकिन आज भी हर कोई उनके डांस का कायल है। शम्मी कपूर का पूरा परिवार फिल्मी दुनिया से जुड़ा है। फिर चाहे वह उनके पिता पृथ्वीराज कपूर हो, या युवा पीढ़ी में करिश्मा कपूर, करीना कपूर या फिर रणबीर कपूर हों। कपूर खानदान ने बॉलीवुड को काफी कुछ दिया है। आइए जानते हैं शम्मी कपूर की डेथ एनिवर्सरी के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

मुंबई के अंजिक्य अस्पताल में 21 अक्टूबर 1931 को शम्मी कपूर का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम शमशेर राज कपूर था। शम्मी कपूर के जन्म के समय उनके पिता पृथ्वीराज कपूर को डर था। उनके डर का कारण था जब शम्मी अपनी मां के पेट में थे तो राज कपूर से छोटे 2 भाइयों का एक सप्ताह के अंदर निधन हो गया था। ऐसे में शम्मी कपूर जब पैदा होने वाले थे, तो उनके मन में बच्चे को लेकर काफी डर था।  

इसे भी पढ़ें: Sridevi Birth Anniversary: बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार थी श्रीदेवी, एक्ट्रेस को जिंदगी भर रहा इस बात का मलाल

फिल्मी सफर

बता दें कि अभिनेता शम्मी के घर में उन्हें बचपन से फिल्मी माहौल मिला। उन्होंने पृथ्वी थियेटर से अभिनय के गुर सीखे थे। इसके बाग बॉलीवुड की दुनिया में फिल्म जीवन ज्योति से शम्मी कपूर ने कदम रखा था। शम्मी कपूर को साल 1948 में उनका पहला जॉब मिला था। जहां पर वह बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम करते थे। इस काम के लिए उन्हें 150 रुपए महीने दिए जाते थे। इसके बाद अभिनेता ने 'तुमसा नहीं देखा', 'रात की रानी', 'लैला मजनू', 'नकाब' और 'बसंत' जैसी ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में काम किया। 

शम्मी कपूर की पहली कलर फिल्म 'जंगली' थी। इसके बाद उन्होंने राजकुमार, ब्रह्माचारी, प्रोफेसर, प्रिंस और अंदाज जैसी कई कलर फिल्मों में काम किया। वहीं अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार में शम्मी कपूर आखिरी बार नजर आए थे। फिल्मों के अलावा शम्मी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने 50-60 के दशक में फेमस अभिनेत्री गीता बाली से शादी रचाई थी। दोनों ने घरवालों को बिना बताए शादी की थी। 

शादी

गीता बाली उम्र में शम्मी कपूर से 1 साल बड़ी थीं। लेकिन जब शम्मी ने गीता को शादी के लिए प्रपोज किया तो उन्होंने भी हां कहने में देर नहीं लगाई। एक्ट्रेस नहीं चाहती थीं कि शम्मी के परिवार का दिल दुखे, इसलिए गीता और शम्मी ने आधी रात को घर से भागकर शादी की थी। फिर गीता और शम्मी आधी रात को मंदिर पहुंच गए, लेकिन मंदिर के पुजारी ने रात में शादी कराने से मना कर दिया। जिसके बाद सुबह शादी की तैयारियां पूरी हुईं। शादी के 10 साल बाद गीता बाली का निधन हो गया था। पहली पत्नी के निधन के बाद शम्मी ने साल 1969 में नीला देवी से शादी कर ली थी।

मौत

बॉलीवुड अभिनेता शम्मी कपूर एक ऐसे एक्टर थे, जिन्हें फैंस न सिर्फ एक्टिंग बल्कि डांस के लिए भी पसंद करते थे। हालांकि शम्मी को शुरूआती दौर में सफलता नहीं मिली। लेकिन जब उनकी किस्मत का सितारा चमका तो फिर पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। बता दें कि 14 अगस्त 2011 को शम्मी कपूर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

VIMARSH 2026 में बोले Rajnath Singh, DRDO और इंडस्ट्री साझेदारी से भारत बनेगा Defence Hub

समान नागरिक संहिता पर Omar Abdullah का BJP पर तंज, कहा संख्या बल है तो संसद में लाएं UCC बिल

Team India में Comeback पर बोले Bhuvneshwar Kumar, कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहा

IPL 2027 से पहले Delhi Capitals के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे Chaminda Vaas और Amit Mishra