परेरा की जगह शनाका संभालेंगे श्रीलंका की कप्तानी, भारत के खिलाफ 13 जुलाई से मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

कोलंबो। ऑलराउंडर दासुन शनाका का भारत के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे और टी20 श्रृंखला से पहले कुसाल परेरा की जगह श्रीलंका की सीमित ओवरों की टीम का कप्तान बनना तय है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट ने शनाका को टीम की कमान सौंपने का फैसला कर लिया है जो अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पहले खिलाड़ी थे।

इसे भी पढ़ें: आलोचना के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के कोच बने रहना चाहते हैं जस्टिन लैंगर

यह 29 वर्षीय क्रिकेटर आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज है। वह पिछले चार वर्षों में श्रीलंका के कप्तान बनने वाले छठे खिलाड़ी होंगे। दिनेश चंदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, लेसिथ मलिंगा, दिमुथ करुणारत्ने और परेरा ने 2018 के शुरू से लेकर श्रीलंका की कमान संभाली है। शनाका ने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में कप्तानी की थी जिसमें उनकी टीम ने क्लीन स्वीप किया था।

प्रमुख खबरें

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota