डीप नेक स्लिट ड्रेस में शनाया कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फोटोज़ देख फैंस बोले - 'हॉट'

By प्रिया मिश्रा | Mar 21, 2022

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड्स हैं जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले ही लाइमलाइट में रहते हैं। इसी लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का नाम भी। शामिल है। शनाया ने अभी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया भी नहीं है लेकिन वे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

शनाया अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में शनाया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद हॉट लुक में तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में शनाया डीप नेक की ग्रीन कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। फोटोज में शनाया एक ऊंची इमारत की छत पर खड़ी नजर आ रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए शनाया ने न्यूड मेकअप किया है और बाल खुले रखे हैं।

इसे भी पढ़ें: 'भाबीजी घर पर हैं' की गोरी मेम ने पार की बोल्डनेस की हदें, सिर्फ शर्ट पहनकर दिए ऐसे कातिलाना पोज़ कि छूटे फैंस के पसीने

शनाया का यह हॉट अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इन फोटोज में शनाया इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनके फैंस के लिए नज़रें हटा पाना मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शनाया की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। लोग कमेंट बॉक्स में दिल और आग वाले इमोजी बना रहे हैं और उन्हें हॉट कह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की नातिन ने पतली पट्टी वाले थाई हाई स्लिट गाउन में लगाई इंटरनेट पर आग, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर जल्द ही शनाया को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। इस बात का ऐलान खुद करण ने किया था। इसके अलावा शनाया जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

Guru Nanak Jayanti 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व, जानिए धार्मिक महत्व

US Court ने आयोवा में खराब विस्फोटक नष्ट करने के लिए सेना को दी मंजूरी