भारत के खराब प्रदर्शन पर बोले शेन वॉर्न, कहा- MCG पर भारत की धज्जियां उड़ा देगी आस्ट्रेलियाई टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

मेलबर्न। महान स्पिनर शेन वॉर्न का मानना है कि एडीलेड टेस्ट में शर्मनाक हार से भारतीय क्रिकेट टीम अभी भी सहमी हुई होगी और आस्ट्रेलियाई टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट में उसकी धज्जियां उड़ा देगी। आस्ट्रेलिया ने भारत को पहले टेस्ट में उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर समेटने के बाद आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरा मैच शनिवार से होगा जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं खेलेंगे जो अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट गए हैं। वॉर्न ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि आस्ट्रेलियाई टीम उनकी धज्जियां उड़ा देगी।’’

इसे भी पढ़ें: आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा-भारतीयों के साथ सहानुभूति लेकिन तनाव में देखना सुखद

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को श्रेय दूंगा जिन्होंने इतनी उम्दा गेंदबाजी की। चारों गेंदबाज और कैमरन ग्रीन ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया। ये महान गेंदबाज बनते जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन काफी समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। निश्चित तौर पर उनकी तुलना मेरे दौर से गेंदबाजों से होगी। अगर अगले चार या पांच साल ऐसा ही खेलते रहे तो शायद यह आस्ट्रेलिया का अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण होगा।

प्रमुख खबरें

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा