कोरोना वायरस की चपेट में अब चीन की इकोनॉमी, 8% गिरा शंघाई शेयर बाजार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2020

बैंकॉक/शंघाई। कोरोना वायरस के 20 से अधिक देशों में फैलने से बढ़ी चिंताओं के बीच चीन का प्रमुख शेयर सूचकांक शांघाई सोमवार करीब आठ प्रतिशत गिर गया। यह चीन के बाजार की पांच साल की सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि चीन के नियामकों ने बाजार को स्थिर करने के लिए कई कदम उठाए हैं। कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 360 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि रविवार रात तक इससे प्रभावित 17,000 से अधिक लोगों की पहचान की गयी है। इसके तेजी से हो रहे प्रसार का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। बाजार में निवेशकों के बीच इसे लेकर काफी डर है।

इसे भी पढ़ें: चीन ने सिर्फ 10 दिनों में कर दिखाया यह हैरतअंगेज कारनामा

चीनी नव वर्ष की सप्ताह भर लंबी छुट्टी के बाद शंघाई शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दिखी। शांघाई कंपोजिट शेयर सूचकांक आठ प्रतिशत तक गिरकर बंद हुआ। यह अगस्त 2015 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। शंघाई कंपोजिट 229.92 अंक यानी 7.72 प्रतिशत घटकर 2,746.61 अंक पर बंद हुआ। छुट्टियां शुरू होने से पहले बाजार 23 जनवरी को खुला था और उस दिन शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2.8 प्रतिशत गिरा था। 

चीन सरकार 2008 में वैश्विक मंदी और 2002-2003 में सार्स बीमारी के फैलने के बाद बाजारों में उथल-पुथल को रोकने के दौरान भी वह इस तरह के कदम उठा चुकी है। चीन की अधिकतर बड़ी कंपनियां और वित्तीय संस्थान सरकार के नियंत्रण में हैं। रविवार को चीन के केंद्रीय बैंक ने बाजार में 1,200 अरब युआन (173 अरब डॉलर) की अतिरिक्त नकद राशि झोंकने की योजना की घोषणा की। यह पैसा बांड की ताकि बाजार में नकदी पर्याप्त मात्रा में बनी रहे।

इसे भी पढ़ें: हांगकांग में हॉस्पिटल स्टाफ ने की हड़ताल, ठप किया सभी काम,जानिए क्यों हो रहा है प्रदर्शन

सोमवार को कई क्षेत्रों की कंपनियों के शेयर में गिरावट देखी गयी। चीन की दवा कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में 10 प्रतिशत तक गिर गए। इसी तरह चीन के छोटे बाजारों का सूचकांक शेनझेन कंपोजिट इंडेक्स 8.41 प्रतिशत यानी 147.81 अंक गिरकर 1,609 अंक पर बंद हुआ। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का पहला मामला वुहान शहर में सामने आया इसके फैलने से चीन एवं आसपास के क्षेत्रीय पर्यटन और वैश्विकवृद्धि पर असर पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा