Shani Asta 2025: इस तारीख को शनि हो रहे हैं अस्त, जानें किन राशियों पर दिखेगा प्रभाव

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 27, 2025

 न्याय प्रिय और कर्मफलदाता शनि देव 29 मार्च 2025 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव 29 मार्च 2025 को अपनी स्वराशि कुंभ से निकालकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, शनि देव ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस साल 2025 में शनि अस्त होने जा रहे हैं। शनि ग्रह 28 फरवरी 2025 में अस्त होने जा रहे हैं। जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा। बता दें कि, शनि 28 फरवरी 2025 से 6 अप्रैल 2025 तक अस्त रहेंगे। जिस कारण से इन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, जिन लोगों पर शनि का साढ़ेसाती और ढैया चल रही हैं उन राशियों पर इसके प्रभाव मिले-जुले रहेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है।

सिंह राशि


शनि का अस्त होना सिंह राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। सिंह राशि पर शनि की ढैया 29 मार्च से शुरु हो रही है। इस राशि के जातकों शनि के अस्त होने पर नौकरी  में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।


कुंभ राशि


कुंभ राशि वालों पर भी शनि का अस्त होने से प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि की साढेसाती होने के कारण इस राशि के लोगों को तनाव झेलना होगा। कुंभ राशि वाले शनि को प्रसन्न करने के लिए किसी गरीब की मदद जरुर करें। जितना संभव हो सके तो झूठ ना बोलें और खूब मेहनत करें। शनि के अस्त होने से आय बढ़ सकती है। इसलिए निवेश के लिए अपना बजट बढ़ा सकते हैं।


मीन राशि


शनि देव मीन राशि में आने से पहले ही अस्त हो रहे हैं, जिस कारण से मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। बता दें कि, मीन राशि वालों के लिए भगवान शिव की अराधना करना चाहिए। इसके अलावा, मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण जल्द शुरु होगा। मीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। कुछ नेगेटिव इफेक्ट आपकी नौकरी पर पड़ सकता है। आप इनकम पर ध्यान दें। 

प्रमुख खबरें

भांडुप में बस दुर्घटना: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजन को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

ठाकुर जी का बुलावा, पर भीड़ का खतरा! बांके बिहारी ने भक्तों से जताई 5 जनवरी तक दूरी बनाने की गुजारिश

त्रिपुरा के छात्र की हत्या देश में नफरत की स्थिति में चिंताजनक वृद्धि को दर्शाती है: अशोक गहलोत

बांग्लादेश: खालिदा जिया ने सैन्य तानाशाही के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ा था, तानाशाह इरशाद का हुआ था पतन