Shankar Mahadevan ने UP Police के गीत खाकी का सितारा को अपनी सबसे बड़ी कमाई बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 15, 2026

प्रसिद्ध गायक-संगीतकार और पद्मश्री से सम्मानित शंकर महादेवन ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ में योगदान देना उनके 30 साल के करियर की ‘सबसे बड़ी कमाई’ है। महादेवन ने इसे खाकी वर्दी के प्रति अपने जुनून से जुड़ा काम बताया। महादेवन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित गीत के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

महादेवन ने कहा, ‘‘आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि मुझे ऐसे व्यक्ति के साथ मंच साझा करने का अवसर मिल रहा है, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं और वह हैं महाराज जी (योगी आदित्यनाथ)।’’ उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा सभागार नहीं देखा, जहां इतनी बड़ी संख्या में खाकी वर्दी पहने लोग मौजूद हों। महादेवन ने कहा, ‘‘मैं इस क्षेत्र में 30 साल से हूं और मैंने कई गीतों की रचना और गायन किया है और आज मेरे द्वारा तैयार किया गया गीत ‘खाकी का सितारा’ आपके सामने है।

प्रमुख खबरें

Merchant Navy Officer Murder | साथ नहीं रहना था तो छोड़ देती, टुकड़े क्यों किए? अदालत परिसर में फफक-फफक कर रोई मां, 15 दिन बाद तय होगा हैवानों का अंजाम!

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर Piyush Goyal और Jamieson Greer की बातचीत

पंजाब में बहुत बड़े धमाके की साजिश नाकाम? 3 गिरोहों का एक साथ काम तमाम, कब्जे से निकला वो सामान जिसे देख उड़ गए होश!

SGPC ने आनंदपुर साहिब मामले में Punjab Govt से की CBI जांच की मांग