लखीमपुर खीरी में हुई घटना की शरद पवार, नवाब मलिक ने निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2021

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने और उसमें आठ लोगों के मारे जाने की घटना की रविवार को निंदा की और कहा कि यह किसानों की आवाज को दबाने का बर्बर तरीका है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता प्रियंका आज सुबह लखीमपुर खीरी जाएंगी

राकांपा के प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, उनके बेटे और समर्थकों की यह बर्बर हरकत बेहद निंदनीय है और हम मांग करते हैं कि इस अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाए।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी: केंद्रीय मंत्री मिश्रा ने कहा-भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं,चालक को पीट-पीटकर मार डाला गया

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट