शरद पवार का पीएम मोदी पर बड़ा बयान, बोले: मैं 85 में नहीं रुका, तो मोदी क्यों रुकें?

By अंकित सिंह | Sep 18, 2025

एनसीपी (सपा) अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि वह 85 साल की उम्र में भी काम कर रहे हैं और उन्हें इस बहस में हस्तक्षेप करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है कि क्या राजनीतिक नेताओं को 75 साल की उम्र के बाद पद छोड़ देना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की तरह 75 साल की उम्र पार कर लेने के बाद सार्वजनिक जीवन में काम करना बंद कर देना चाहिए, पवार ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के लोग अब कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि 75 साल की उम्र के बाद नेताओं को पीछे हट जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए PM Modi ने जताया आभार, अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करने का लिया संकल्प

उन्होंने मज़ाकिया लहजे में कहा कि उन्होंने खुद 75 साल की उम्र में कभी काम करना बंद नहीं किया, इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री मोदी को ऐसा करने के लिए कहने का कोई अधिकार नहीं है। यह टिप्पणी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान के आलोक में आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि नेताओं को 75 साल की उम्र के बाद रिटायर हो जाना चाहिए, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। पवार ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने भी इस "यू-टर्न" को नोटिस किया है।

प्रमुख खबरें

Mirzapur The Movie Teaser Out | कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की बड़े पर्दे पर वापसी, इस दिन होगी रिलीज़

Priyank Kharge का तीखा हमला, पूछा- RSS पर सवाल से क्यों तिलमिलाती है BJP?

Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

महाराष्ट्र विधानसभा में शरिया कानून और बहुविवाह की वकालत करने वाली सना मलिक से कुछ सवाल