Adani के बचाव पर शरद पवार की सफाई, ज्यादातर लोग सत्ताधारी पर्टी के हों तो सच्चाई...

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2023

हिंडनबर्ग रिपोर्ट और संयुक्त संसदीय समिति की जांच की मांग को खारिज करते हुए एनसीपी प्रमुख ने शनिवार को कहा कि यह सच है कि एनसीपी उन विपक्षी दलों में से एक है जो संसद में अडानी मुद्दे पर जेपीसी की मांग में शामिल हो गए हैं। एक जेपीसी में सत्ता पक्ष से 15 लोग और विपक्ष से 5-6 लोग ही होंगे। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग करते हुए पवार ने कहा, "अगर बहुमत सत्ताधारी दल का है, तो यह निश्चित नहीं है कि देश के सामने कितनी सच्चाई आएगी।

इसे भी पढ़ें: CM बनने के बाद पहली बार अयोध्या जा रहे एकनाथ शिंदे, 10,000 शिव सैनिकों के साथ करेंगे रामलला का दर्शन

अडानी मुद्दे पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि एक जमाना ऐसा था जब सत्ताधारी पार्टी की आलोचना करनी होती थी तो हम टाटा-बिड़ला का नाम लेते थे। टाटा का देश में योगदान है। आजकल अंबानी-अडानी का नाम लेते हैं, उनका देश में क्या योगदान है, इस बारे में सोचने की आवश्यकता है। जेपीसी की मांग हमारे सभी साथियों ने की, ये बात सच है मगर हमें लगता है कि जेपीसी में 21 में से 15 सदस्य सत्ताधारी पार्टी के होंगे। यहां ज्यादातर लोग सत्ताधारी पर्टी के हों वहां देश के सामने सच्चाई कहां तक आएगी। 

प्रमुख खबरें

बोर्ड चाहे तो फिर संभाल सकता हूं जिम्मेदारी: Jensen Huang ने Nvidia में वापसी की इच्छा जताई

Shivraj Singh Chouhan ने की पंजाब के किसानों की तारीफ, पराली प्रबंधन को बताया देश के लिए नजीर

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित