Sharad Pawar ने मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए केंद्र से फौरन कदम उठाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2023

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय से मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए फौरन आवश्यक कदम उठाने की मांग की। उनका यह बयान तब आया है जब हिंसाग्रस्त मणिपुर में कुछ पुरुषों द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो सामने आया है। डॉ. बी.आर. आंबेडकर का हवाला देते हुए पवार ने ट्वीट किया, ‘‘मानवता के बिना आपकी महिमा बेकार है।’’ उन्होंने कहा कि मणिपुर में खासतौर से महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों के परेशान करने वाले दृश्य देखना दुखद है और ये दृश्य ‘‘घृणित’’ हैं।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत