By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026
पुणे, 29 जुलाई महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती स्थित एक शिक्षण संस्थान के न्यासियों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार से अनुरोध किया है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वहां हाल में बनी इमारत का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित करें। इस गुंबद युक्त इमारत में भगवान बुद्ध की प्रतिमा और महान समाज सुधारकों से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई है। पुणे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ‘विद्या प्रतिष्ठान’ के अध्यक्ष पवार ने न्यासियों को भरोसा दिलाया है कि वह प्रधानमंत्री से मिलने का समय लेंगे ताकि उन्हें न्यासियों की भावनाओं से अवगत करा सकें और ‘प्रेरणा स्थल’ नामक नवनिर्मित इमारत के उद्घाटन के लिए उन्हें आमंत्रित कर सकें।
उन्होंने कहा, ‘‘पवार ने हमसे संस्थान की ओर से एक औपचारिक पत्र देने को कहा और भरोसा दिलाया कि वह प्रधानमंत्री से मिलने का समय लेंगे।