ED की कार्रवाई पर शरद पवार ने कहा, दिल्ली तख्त के सामने झुकेंगे नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2019

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके खिलाफ दर्ज धनशोधन के मामले के सिलसिले में 27 सितंबर को एजेंसी के दफ्तर जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे दिल्ली के तख्त के सामने नहीं झुकेंगे। पवार ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के समय पर भी सवाल उठाया। ईडी ने 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही यह कार्रवाई की है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले बढ़ सकती हैं पवार की मुश्किलें, सहकारी बैंक घोटाला में ED ने दर्ज किया केस

ईडी ने बंबई उच्च न्यायालय के निर्देशों पर बैंक घोटाले के सिलसिले में पवार, उनके भतीजे अजीत पवार तथा 70 अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ईडी ने उच्च न्यायालय के निर्देश पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ईडी की कार्रवाई के पीछे राजनीतिक मकसद की बात करना और इसे राजनीतिक दुश्मनी बताना गलत होगा।’’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा