जनसंख्या का बड़ा हिस्सा होने के बाद भी मुसलमानों को उचित हिस्सा नहीं मिल रहा: शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2022

नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग महसूस कर रहे हैं कि इस देश की जनसंख्या में एक बड़ी भागीदारी होने के बावजूद उन्हें उनका उचित हिस्सा नहीं मिल रहा है। विदर्भ मुस्लिम इंटेलेक्चुअल्स फोरम की ओर से यहां आयोजित ‘ भारतीय मुसलमानों के सामने मुद्दे’विषयक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवार ने ऊर्दू की तरफदारी की लेकिन राज्यों की ‘मुख्य भाषा’ की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने इस संदर्भ में केरल की स्थिति का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मुस्लिम समुदाय के सदस्यों के बीच यह भावना है कि देश की जनसंख्या में बड़ी भागीदारी होने के बावजूद उन्हें उनका उचित हिस्सा नहीं मिल रहा है, जो वाकई एक सच्चाई है और इस विषय पर चर्चा होनी चाहिए कि कैसे उन्हें उनका उचित हिस्सा मिल पाए।’’ 

इसे भी पढ़ें: मुस्लिमों को सबसे ज्यादा पद्म पुरस्कार किसने दिये? कांग्रेस ने, अटलजी ने या मोदी ने?

सरकारी भर्ती परीक्षाओं में ऊर्दू के उपयोग की मांग संबंधी एक पूर्व वक्ता के बयान पर पवार ने इस की तारीफ की और कहा कि कई लोग पीढ़ियों से इससे जुड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें ऊर्दू विद्यालय एवं शिक्षा पर विचार करना चाहिए, लेकिन ऊर्दू के साथ ही, हमें राज्य की मुख्य पर विचार करना है।’’ उन्होंने कहा कि केरल में अल्पसंख्यकों की एक बड़ी आबादी है और व्यक्ति को इस बात के लिए अध्ययन करने की जरूरत है कि सर्वाधिक साक्षरता दर वाले इस राज्य में कैसे अल्पसंख्यक मुख्य को साथ दे रहे हैं और उन्हें इससे क्या फायदे मिल रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने यूपी बेसिक शिक्षा विभाग पर जताई चिंता, BSA से मांगा हलफनामा

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद के राजनीतिक समाधान पर सहमत, LAC शांति पर दिया जोर

Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा

Budaun में आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर भारी पथराव, 7 Policeकर्मी घायल