शरद पवार का शक्ति प्रदर्शन, 5 को करेंगे बड़ी बैठक, कहा- महाराष्ट्र को अपनी एकता दिखानी होगी

By अंकित सिंह | Jul 03, 2023

शरद पवार की पार्टी में हुई फूट के बाद राजनीतिक बवाल जारी है। शरद पवार से उनके भतीजे अजित पवार ने बगावत कर ली है। साथ ही साथ पार्टी पर भी दावा ठोक रहे हैं। इन सब के बीच आज शरद पवार ने शक्ति प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से एकजूट होने की अपील की। राकांपा प्रमुख शरद पवार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने महाराष्ट्र के कराड में पूर्व सीएम यशवंतराव चव्हाण को पुष्पांजलि अर्पित की। शरद पवार यशवंतराव चव्हाण को अपना गुरु मानते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: NCP split: शरद पवार महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री के स्मारक का दौरा करने के लिए कराड रवाना

राकांपा में नया नेतृत्व तैयार करेंगे

शरद पवार द्वारा 1999 में स्थापित राकांपा को उस समय फूट का सामना करना पड़ा, जब उनके भतीजे अजित पवार सहित पार्टी के नौ विधायक एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। इनमें शरद पवार के वफादार कहलाने वाले छगन भुजबल और दिलीप वालसे पाटिल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “चार साल पहले, जब हम चुनाव लड़ रहे थे, तब हमारा निशाना मोदी थे और हम मोदी का निशाना थे। अब, चार साल तक (उनका) विरोध करने के बाद, आज अचानक क्या हो गया? असली बात यह है कि वे जाना चाहते थे, क्योंकि उन्हें सत्ता की जरूरत थी।” पवार ने कहा कि वह जनता के बीच जाएंगे और दिखाएंगे कि आज का घटनाक्रम लोगों को पसंद नहीं आया। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप