कंगना के दफ्तर में हुई तोड़फोड़ पर शरद पवार बोले, इससे महाराष्ट्र सरकार का कोई लेना-देना नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2020

नयी दिल्ली। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार का बचाव करते हुए कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत के कार्यालय में कथित अवैध हिस्से को ढहाए जाने से उसका कोई लेना-देना नहीं है और यह फैसला बीएमसी ने लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा और नौकरियों में मराठा समुदाय को आरक्षण देने से संबंधित महाराष्ट्र के 2018 के कानून पर इस सप्ताह की शुरुआत में उच्चतम न्यायलय द्वारा रोक लगाए जाने के बाद इस संबंध में अध्यादेश लाना एक विकल्प हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा के हालात पर सरकार को देना चाहिए प्रस्तुतिकरण: शरद पवार

पवार ने कहा कि ऐसा करने से इस फैसले से नाराज समुदाय के लोगों को प्रदर्शन करने से रोकने में मदद मिल सकती है। महाराष्ट्र की शिवसेना नीत महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस भी शामिल हैं। महाराष्ट्र सरकार इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई के बांद्रा इलाके में रनौत के कार्यालय के एक हिस्से को बृह्नमुंबई नगरपालिका (बीएमसी) द्वारा ढहाए जाने को लेकर आलोचना का सामना कर रही है।कंगना और शिवसेना के बीच पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग चल रही है। बीएमसी पर शिवसेना का शासन है। 

प्रमुख खबरें

Rodri के विकल्प के रूप में Manchester City का मास्टरस्ट्रोक, Enzo Fernandez के लिए तोड़ा Transfer Record

RGPV का विभाजन और नाम बदलने पर MP Congress ने BJP सरकार पर साधा निशाना

BCI Chairman मनन मिश्रा पर Supreme Court की बड़ी टिप्पणी, कार्यकाल को बताया केवल Pro-Tem व्यवस्था

Siegwerk करेगा Bhiwadi प्लांट का विस्तार, राजस्थान में निवेश 630 करोड़ रुपये पहुंचा