भाजपा पर शरद पवार का तंज, कहा- लोगों को सत्ता का गुरूर पसंद नहीं आता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के 220 सीट जीतने के लक्ष्य से काफी पीछे रहने का संकेत मिलने के साथ ही राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि संदेश यह है कि लोगों को “सत्ता का गुरूर” पसंद नहीं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में खड़गे और सिंधिया क्यों हुए फेल ? क्या भाजपा से सीख नहीं लेना चाहती कांग्रेस

सत्तारूढ़ दलों के नेताओं का नाम लिए बिना पवार ने यह भी कहा कि, “कुछ लोगों ने बेहद कट्टर नजरिया रखने की सीमा पार की।” उन्होंने कहा, “लोगों ने हमसे विपक्ष में रहने को कहा है। किसी तरह सत्ता में आने का विचार हमारे जहन में आता नहीं। हम अपना जनाधार बढ़ाने पर काम करेंगे।’’ साथ ही पवार ने यह भी ध्यान दिलाया कि सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने के लिए विपक्षी खेमे का साथ छोड़ने वालों को लोगों ने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा, “लोगों को चुनाव से पहले लाभ लेने की उनकी हरकत पसंद नहीं आई।” सातारा से राकांपा के पूर्व सांसद उदयनराजे भोसले का नाम लिए बिना उन्होंने यह इशारा किया।

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा