राजीव गांधी पर टिप्पणी को लेकर पवार ने मोदी की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2019

सतारा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी को ‘‘भ्रष्टाचारी नंबर एक’’ बताए जाने समेत उन पर लगाए गए तमाम आरोपों के लिये गुरुवार को निंदा की। पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे व्यक्ति के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता जो जीवित न हो।  मोदी ने उत्तर प्रदेश की एक रैली में पिछले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “आपके पिता (राजीव गांधी) को उनके दरबारी मिस्टर क्लीन करार देते थे लेकिन उनका जीवन ‘भ्रष्टाचारी नंबर एक’ के तौर पर समाप्त हुआ।”

इसे भी पढ़ें: आतिशी के आरोप पर गंभीर का पलटवार, कहा- दोषी हुआ तो छोड़ दूंगा राजनीति

राजीव गांधी के खिलाफ मोदी की ‘भ्रष्टाचारी नंबर एक’ टिप्पणी के संदर्भ में पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री बाकी बचे दो चरणों के लोकसभा चुनाव इस मुद्दे पर लड़ने का आह्वान कर रहे हैं। राकांपा प्रमुख ने कहा, “वह क्या कह रहे हैं? वह किस स्तर तक गिरेंगे?” ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा गांधी की 1984 में उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। उनके बेटे राजीव गांधी 1991 में लिट्टे द्वारा किये गए एक आत्मघाती बम धमाके में मारे गए थे। 

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश