शरद यादव की नई राजनीतिक पारी, ‘लोकतांत्रिक जनता दल’ नाम से बनाई पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2018

नयी दिल्ली। जदयू से अलग हुये शरद यादव गुट ने ‘लोकतांत्रिक जनता दल’ (लोजद) के नाम से नयी पार्टी बनायी है। नवगठित पार्टी की महासचिव सुशीला मोराले ने आज यादव की मौजूदगी में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पार्टी की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि पार्टी का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 18 मई को दिल्ली में होगा। मोराले ने स्पष्ट किया कि यादव ने पार्टी की सदस्यता नहीं ली है। 

उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले बने महागठबंधन से अलग होकर केन्द्र में सत्तारूढ़ राजग में शामिल होने के फैसले का शरद गुट ने विरोध करते हुये जदयू के चुनाव चिन्ह पर अपना दावा पेश किया था। चुनाव आयोग ने यादव गुट के दावे को खारिज कर दिया। आयोग के इस फैसले को यादव ने दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। इसके अलावा यादव ने जदयू पर उनका दावा खारिज होने के बाद उनकी राज्यसभा सदस्यता रद्द करने के सभापति के फैसले को भी उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। दोनों मामले अदालत में लंबित हैं।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी