BDS student suicide case | छात्रा के आत्महत्या मामले में शारदा विश्वविद्यालय के डीन समेत चार प्रोफेसर निलंबित

By रेनू तिवारी | Jul 22, 2025

शारदा विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि शुक्रवार को अपने छात्रावास के कमरे में एक बीडीएस छात्रा द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने की घटना की जाँच चल रही है। जनसंपर्क निदेशक डॉ. अजीत कुमार ने घटना की निंदा करते हुए जाँच में पूरी पारदर्शिता का आश्वासन दिया। कुमार ने एएनआई को बताया, "जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Air Force Jet Crash | बांग्लादेश वायु सेना का प्रशिक्षण विमान ढाका के स्कूल पर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 27 लोगों की मौत, मृतकों में 25 बच्चे शामिल

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित शारदा विश्वविद्यालय में गुरुग्राम निवासी ज्योति शर्मा ने 18 जुलाई को छात्रावास के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद डीन समेत सात लोगों के खिलाफ छात्रा को प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज दो प्रोफेसर शैरी वशिष्ठ और महेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया था। विश्वविद्यालय ने जांच समिति गठित कर पांच दिन में पुलिस अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने की बात कही थी जिसका समय बुधवार को पूरा हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन को आचानक आया चक्कर, अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की तीन दिन आराम की सलाह

जनसंपर्क निदेशक ने बताया कि सोमवार को जांच समिति के सामने संबंधित प्रोफेसर, वार्डन, सुरक्षाकर्मी और विद्यार्थियों ने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने भी हॉस्टल के वार्डन समेत बाकी प्रोफेसर से सोमवार को पूछताछ की है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बीडीएस विभाग को सील कर दिया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग को खोलने की अनुमति दी जाएगी। कुमार ने बताया कि आत्महत्या के बाद उपजे विवाद की वजह से विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले सोमवार और मंगलवार की परीक्षा और कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 23 जुलाई से कक्षाएं के फिर से शुरू करने और परीक्षाएं आयोजित किए जाने की बात कही है। इस बीच, छात्रा की आत्महत्या के मामले में सोमवार को अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें आरोपी प्रोफेसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav