Share Market: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अमेरिकी शुल्क बढ़ने को लेकर चिंताओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में मामूली उछाल के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 78.84 अंक टूटकर 84,102.12 अंक पर और 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 21.50 अंक टूटकर 25,850.85 अंक पर आ गया।

बीएसई सेंसेक्स पिछले चार सत्र में 1,581.05 अंक या 1.84 प्रतिशत और निफ्टी 451.7 अंक या 1.71 प्रतिशत टूटा है। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहा जबकि हांगकांग के हैंग सेंग में गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.32 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,367.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,701.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू