Adani companies के शेयरों में सुबह के कारोबार में बड़ी गिरावट, अडाणी एंटरप्राइजेज नौ प्रतिशत टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2023

नयी दिल्ली। अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में बुधवार को सुबह के कारोबार में बड़ी गिरावट आई। शेयर बाजार के कमजोर रुख के बीच समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है। बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.31 प्रतिशत टूट गया। अडाणी पावर, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी टोटल गैस और अंबुजा सीमेंट्स...सभी के शेयर पांच प्रतिशत नीचे आ गए। अडाणी ग्रीन एनर्जी 4.99 प्रतिशत, अडाणी विल्मर 4.99 प्रतिशत और एनडीटीवी 4.45 प्रतिशत के नुकसान में था। अडाणी पोर्ट्स का शेयर 4.38 प्रतिशत तथा एसीसी तीन प्रतिशत के नुकसान में कारोबार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: लोगों को नजदीक ला रहा, राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे रहा है विमानन क्षेत्र : मोदी

सुबह के कारोबार में समूह की कई कंपनियों के शेयर अपने निचले सर्किट को छू गए। सुबह के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 596.95 अंक या 0.98 प्रतिशत के नुकसान से 60,075.77 अंक पर कारोबार कर रहा था। अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। इस रिपोर्ट में समूह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है।

प्रमुख खबरें

Kubera: धनुष अभिनीत फिल्म से Nagarjuna Akkineni का पहला लुक जारी | तस्वीर देखें

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को BJP से टिकट मिलने पर साक्षी मलिक ने जताई नाराजगी, जानें क्या कहा?

Kejriwal और ममता के करीबियों ने ही खोल दिए दोनों के बड़े राज! पहले से पता था...

अमृतसर के विकास के लिए भारतीय अमेरिकियों ने 10 करोड़ डॉलर देने का वादा किया