By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2023
अडाणी समूह की सात कंपनियों के शेयर बुधवार को नुकसान में बंद हुए, जिसमें अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर लगभग छह प्रतिशत तक गिर गया। उच्चतम न्यायालय की समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद समूह की कंपनियों के शेयर पिछले तीन दिन से मुनाफे में थे। समिति ने कहा है कि अडाणी समूह के शेयरों के भाव में हेराफेरी का उसे कोई सबूत नहीं मिला है। साथ ही अडाणी समूह की कंपनियों में विदेशी कंपनियों के निवेश में हुए कथित उल्लंघन की अलग से हुई सेबी की जांच में कुछ नहीं मिला है। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई में 5.90 प्रतिशत गिर गया। इसका शेयर पिछले तीन दिन में 39.41 प्रतिशत चढ़ा था।