Adani की कंपनियों के शेयरों मे सुबह के कारोबार में गिरावट, अडाणी एंटरप्राइजेज चार प्रतिशत टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2023

नयी दिल्ली। अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को सुबह के कारोबार में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूट गया। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने समूह की चार कंपनियों के परिदृश्य को ‘स्थिर’ से ‘नकारात्मक’ कर दिया है। इसका असर सुबह के कारोबार में समूह की कंपनियों पर दिखा। बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर सुबह के कारोबार में 4.32 प्रतिशत के नुकसान से 1,767.60 रुपये पर आ गया। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन 2.56 प्रतिशत के नुकसान से 568.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था। समूह की कई कंपनियों के शेयर अपने निचले सर्किट को छू गए।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद