शरजील खान को दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले फिट होने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2021

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भले ही शार्जील खान की फिटनेस को लेकर चिंतित है लेकिन इस सलामी बल्लेबाज ने विश्वास जताया है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली श्रृंखला से पूर्व पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। शार्जील को बताया गया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 श्रृंखला से एक दिन पहले नौ अप्रैल तक अपनी फिटनेस साबित करने पर ही उन्हें अंतिम एकादश में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। शार्जील ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं पिछले छह – सात महीने से घरेलू सत्र में शीर्ष स्तर की क्रिकेट खेल रहा हूं। मैंने लगभग आठ प्रथम श्रेणी मैच खेले। इसके अलावा घरेलू स्तर और पाकिस्तान सुपर लीग में लिस्ट ए और टी20 मैच भी खेले हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब मैच शुरू होंगे तब तक मेरी फिटनेस बेहतर हो जाएगी। लेकिन मैं अनफिट नहीं हूं। मैं फिट हूं। यही वजह है कि मैं पिछले सात महीने से लगातार खेल रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि मेरी फिटनेस कोई मुद्दा है। ’’ शार्जील को दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे के लिये पाकिस्तानी टी20 टीम में चुना गया है। टीम 28 मार्च को जोहानिसबर्ग रवाना होगी।

प्रमुख खबरें

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई, DGP Gaurav Yadav ने दी सख्त चेतावनी

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत