एंटी करप्शन कोड पर पाकिस्तानी टीम को लेक्चर देंगे शारजील खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2019

कराची। दागी सलामी बल्लेबाज शारजील खान अपने रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के तहत श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले पाकिस्तान टीम के सदस्यों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की भ्रष्टाचार रोधी संहिता पर व्याख्यान देंगे। स्पाट फिक्सिंग के लिए पांच साल (इसमें से आधा निलंबित) का प्रतिबंध पूरा होने के बाद वापसी कर रहे शारजील को पीसीबी ने 11 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पहले रावलपिंडी में चल रहे शिविर में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों से मिलने को कहा है।

बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि शारजील सिर्फ खिलाड़ियों से मुलाकात ही नहीं करेंगे बल्कि उनके साथ अपना अनुभव भी साझा करेंगे और उन्हें व्याख्यान देंगे कि क्यों खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार रोधी संहिता के नियमों को मानने की जरूरत है। सूत्र ने कहा कि यह शारजील के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम का अंतिम हिस्सा है और इसके बाद वह पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग में वापसी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ICC ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बॉब विल्लिस के निधन पर जताया शोक

बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज शारजील को 2017 में पाकिस्तान सुपर लीग में स्पाट फिक्सिंग प्रकरण में भूमिका के लिए उसी साल 30 अगस्त को पांच साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) तौकीर जिया की अगुआई वाले पीसीबी के भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने शारजील को भ्रष्टाचार रोधी संहिता के पांच नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया था और कहा था कि उनका आधा प्रतिबंध निलंबित रहेगा।

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक