जानना चाहते हो कि महेंद्र सिंह धोनी की आवाज कैसी है? तो सुनो उनकी आवाज में ये मशहूर गाना

mahendra-singh-dhoni-sing-song
रेनू तिवारी । Dec 5 2019 3:27PM

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की सिंगिंग को भी लोग काफी एंजोय कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का गाना गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब शेयर कर रहे है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता इस कदर है कि वह कुछ भी करते है वो लोगों को अच्छा लगता है और वायरल हो जाता है। धोनी की हर चीज को लोग काफी एंजोय करते है चाहें वो मैदान में चौके छक्के लगाना हो या उनकी निजी जिंदगी की कहानी के किस्से। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की सिंगिंग को भी लोग काफी एंजोय कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का गाना गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब शेयर कर रहे है। 

इसे भी पढ़ें: अगले साल आईपीएल के बाद भविष्य पर फैसला करेंगे महेंद्र सिंह धोनी, जानें पूरी डिटेल

महेंद्र सिंह धोनी की आवाज की बात करें तो वह काफी बेसूरे है लेकिन धोनी से प्यार करने वाले ऐसे है कि उन्हें तो धोनी की कोई चीज बुरी ही नहीं लगती। वीडियो में एक जगह पर धोनी के साथ कई लोग खड़े हैं और धोनी के हाथ में माइक है, धोनी मशहूर गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाये' का पहरा गा रहे हैं उसकी आखिरी लाइन धोनी गाते-गाते भूल जाते हैं और फिर माइक किसी और को पकड़ा देते हैं। महेंद्र सिंह धोनी फिर एक डायरी उठा कर उसे पढ़ने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें: हितों के टकराव से महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के हाथ लगेगी निराशा !

एमएस धोनी अपनी पत्‍नी साक्षी के साथ अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे इस दौरान उनके एक दोस्त ने उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और उसका कैप्शन लिखा कि धोनी का ये गाना अपने रिस्क पर सुने...

इस पार्टी में बॉलीवुड और टीवी जगत कुछ नामी लोग शामिल थे, जिनमें पंजाबी सिंगर जस्‍सी गिल जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर लोग पर्दे के पीछे काम करते हैं। साक्षी धोनी की इसी पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें धोनी ने सिंगिंग में हाथ आजमाया है, लेकिन वे मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़