पुलिस रिमांड में शरजील ने किए कई खुलासे, भारत को बनाना चाहता है इस्लामिक देश!

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2020

असम को देश से काटने वाला भड़काऊ बयान देने वाले शरजील इमाम ने पुलिस रिमांड में कई अहम और सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पूछताछ से पता चला है कि शारजील इमाम अत्यधिक कट्टरपंथी हैं और उसका मानना ​​है कि भारत को एक इस्लामिक देश होना चाहिए। राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) स्कॉलर शरजील इमाम ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम से पूछताछ में शरजील ने स्वीकार किया कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में भड़काऊ भाषण देने का वीडियो उसका ही है और वीडियो में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। साथ ही उसने कहा कि भाषण के दौरान जोश-जोश में उसने असम को देश से अलग करने का बयान दे दिया।

प्रमुख खबरें

बौखलाए ट्रंप ने अब भारत को कौन सा नया झटका दिया? TCS-Infosys को PERM से बाहर करने पर मचा बवाल

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश