शर्मा ने 72 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त हस्तांतरित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि किसान राष्ट्र निर्माता और भारत की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि कृषक जब अपने खेतों में दिन-रात मेहनत करता है, तभी हमारी थाली में भोजन आ पाता है।

शर्मा ने कहा, “हमारा किसान समृद्ध होगा तो देश और प्रदेश भी विकसित होगा, इसलिए राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार किसानों की समृद्धि के लिए दिन-रात कार्य कर रही है” आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को सर्वोपरि मानते हुए उनके कल्याण के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को अतिरिक्त 3,000 रुपये प्रदान करती है जो केन्द्रीय योजना के तहत प्रतिवर्ष दी जाने वाली 6,000 रुपये की राशि के इतर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके तहत अब तक 70 लाख से अधिक किसानों को 1 हजार 355 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में