दूसरों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते, जेल में ही रहेंगी शर्मिष्ठा पनोली, कोलकाता हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2025

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर एक समुदाय के खिलाफ अब हटाए गए वीडियो में कथित रूप से विवादास्पद बयान देने के लिए गिरफ्तार किया गया था। अपने आदेश में अदालत ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा उस सीमा तक नहीं बढ़ाई जा सकती जहां इससे किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति पार्थ सारथी चटर्जी ने अंतरिम जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि देखिए, हमारे पास बोलने की स्वतंत्रता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप दूसरों को चोट पहुँचाते रहेंगे। हमारा देश विविधतापूर्ण है, यहाँ विभिन्न जाति, पंथ और धर्म के लोग रहते हैं। हमें यह कहते समय सावधान रहना चाहिए। इसलिए, परसों आसमान नहीं गिरेगा। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal: जिस व्यक्ति की शिकायत पर शर्मिष्ठा पनोली को गिया गया था गिरफ्तार, वही हो गया है गायब

शनिवार को पनोली को कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोलकाता पुलिस के अनुसार, पनोली और उसके परिवार को कानूनी नोटिस देने के कई प्रयास किए गए, लेकिन पनोली और उसका परिवार फरार हो जाने के कारण प्रयास असफल रहे। इसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिसके आधार पर उसे शुक्रवार रात गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी