सोनिया को पत्र लिखने वालों में शामिल थरूर पर बरसे के सुरेश, कहा- अतिथि कलाकार के तौर पर कांग्रेस में आए थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2020

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस में तत्काल सांगठनिक बदलाव की मांग करते हुए अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले 23 वरिष्ठ नेताओं में शामिल पार्टी सांसद शशि थरूर केरल के कुछ नेताओं के निशाने पर आ गये हैं और एक वरिष्ठ लोकसभा सदस्य ने उन्हें पार्टी में ‘अतिथि कलाकार’ की संज्ञा दे डाली है। थरूर पर निशाना साधते हुए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी में सभी को उसकी नीतियों और कार्यक्रमों के अनुसार चलना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: CWC की बैठक के बाद आजाद के निवास पर मिले सोनिया को पत्र लिखने वाले कई नेता 

थरूर ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं कांग्रेस में हाल की घटनाओं पर चार दिन से चुप था क्योंकि जब एक बार कांग्रेस अध्यक्ष ने कह दिया कि यह अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है, तो हम सभी का कर्तव्य है कि हम साथ मिलकर पार्टी के हित में काम करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने सभी साथियों से इस सिद्धांत को बरकरार रखने और बहस को समाप्त करने का अनुरोध करता हूं।’’ केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा सांसद के. मुरलीधरन ने भी बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर थरूर पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘वैश्विक नागरिक’ कहा था। तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को 50 साल की लीज पर अडानी एंटरप्राइजेज को देने के केंद्र के कदम का खुलकर समर्थन करने के लिए भी थरूर केरल में कांग्रेस के नेताओं की आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश