Shashi Tharoor का बड़ा दावा, केरल में मजबूत खिलाड़ी बन कर उभरी है भाजपा, कम्युनिस्टों का अभियान पड़ा फीका

By अंकित सिंह | Apr 12, 2024

कांग्रेस सांसद और केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से उम्मीदवार शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा, "यह आश्चर्य की बात नहीं है" कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा सीट पर "एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभरी है"। थरूर ने कहा कि पिछले दो चुनावों में उनकी राय में बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि मैंने 2009 में जो पहला चुनाव लड़ा था, उसमें मैंने कम्युनिस्टों से सीट ली थी...लेकिन उसके बाद बीजेपी दूसरे नंबर पर आ गई। 

इसे भी पढ़ें: वायनाड से क्या है टीपू सुल्तान का कनेक्शन? राहुल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे के सुरेंद्रन ने नाम बदलने की मांग, मचा बवाल

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को कांग्रेस के शशि थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। थरूर ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार को "यहां (तिरुवनंतपुरम) हलफनामे के कारण वास्तविक धारणा की लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है।" उन्होंने आरोप लगाया कि 'बीजेपी उम्मीदवार के हलफनामे से पता चलता है कि वह अरबपति हैं जो टैक्सी ड्राइवरों की तुलना में कम टैक्स दे रहे हैं।' उन्होंने कहा कि इसलिए केरल में, हम अपना कर चुकाते हैं, हम इस तरह की चीजें देखना पसंद नहीं करते... इसलिए उन्हें हिंदुत्व मुद्दे और सांप्रदायिक बोझ से परे एक अलग तरह की चुनौती मिली है। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव