Shashi Tharoor का दावा, Hyderabad में Bharat Summit के 115 वक्ताओं का वीजा हुआ रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 14, 2026

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि हैदराबाद में आयोजित ‘भारत समिट’ में विदेश मंत्रालय से मंजूरी पाने वाले 315 वक्ताओं में से 115 को भारत में प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया या उनके वीजा रद्द कर दिए गए। उन्होंने कहा, ‘‘यह शर्म की बात है कि एक गौरवशाली लोकतंत्र इतना असुरक्षित हो गया है कि उसे उन आवाजों को दबाना पड़ रहा है, जिनके मुखर होने का उसे डर है।’’ समिट में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंचे थरूर ने कार्यक्रम के दौरान सामने आए एक ‘‘निराशाजनक पहलू’’ की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं हैदराबाद पहुंचा तो मुझे पता चला कि विदेश मंत्रालय से इस कार्यक्रम के लिए मंजूरी पाने वाले 315 वक्ताओं में से 115 को भारत में प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया या उनके वीजा रद्द कर दिए गए।

ऐसा लगता है कि यह गृह मंत्रालय के निर्देश पर किया गया।’’ थरूर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि सरकार ने कानून के किस प्रावधान के तहत इतना कठोर कदम उठाया है, लेकिन शनिवार को सम्मेलन का समापन होने के कारण इस फैसले को पलटना अब असंभव है।

प्रमुख खबरें

श्रीलंकाई मानव तस्करी: NIA ने फरार आरोपी पुदुमदम इमरान को Bengaluru एयरपोर्ट से दबोचा

छठ महापर्व: UP के घाटों पर सुरक्षा और सफाई के पुख्ता इंतजाम का CM Yogi ने दिया निर्देश

उत्तराखंड में रिवर्स माइग्रेशन 44 फीसदी बढ़ा, Pushkar Singh Dhami ने प्रवासियों से की अपील

Bihar में Ganga नदी पर बने छह लेन पुल का नाम होगा Nitish Setu, Samrat Choudhary ने किया एलान