सीएए पर शशि थरूर ने कहा- भारत में जिन्ना के विचारों की जीत हो रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

जयपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि अगर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का रास्ता राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की तरफ जाता है तो यह पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की पूरी तरह से जीत होगी। उन्होंने कहा कि सीएए की वजह से देश की अवधारणा को लेकर जिन्ना के विचार भारत में पहले ही जीत रहे हैं लेकिन अब भी विकल्प उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें: द्विराष्ट्र सिद्धांत पर बोले शशि थरूर, सबसे पहले वीर सावरकर ने ही की थी इसकी वकालत

थरूर ने कहा, ‘‘ पहले कभी यह नहीं पूछा गया कि आपके माता-पिता का जन्म कहां हुआ था। आंकड़े जमा करने वाले कर्मचारियों को कभी ‘संदिग्ध नागरिकता’ वाले सवाल करने की अनुमति नहीं थी। ‘संदिग्ध नागरिकता’ शब्दावली का इस्तेमाल एनपीआर में है और यह पूरी तरह से भाजपा की खोज है।’’ उन्होंने कहा कि अगर देश में उस कर्मचारी की तरह घूमें जो सभी नागरिकों का साक्षात्कार करता है या ‘संदिग्ध नागरिकता’ वाले लोगों की पहचान करता है तो इसके लिए आश्वस्त रहना चाहिए कि कौन से भारतीय ‘संदिग्ध नागरिकता’ के दायरे में आने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: टुकड़े-टुकड़े गैंग का अस्तित्व है, वे चला रहे हैं सरकार: शशि थरूर

थरूर ने कहा, ‘‘ सैद्धांतिक तौर पर सिर्फ एक ही समुदाय होगा जो सीएए में नहीं है और अगर ऐसा होता है तो यह वास्तव में जिन्ना की जीत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह (जिन्ना) जहां भी होंगे, वह इधर इशारा कर कहेंगे कि देखो मैं 1940 में सही था। हम अलग देश हैं और मुस्लिमों को अपना ही देश चाहिए क्योंकि हिंदू उनके साथ न्याय नहीं कर सकते।’’

वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ज्यादातर विकास कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘ शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के पद पर 15 साल रहते हुए जो काम किया, वह कोई भी नेता न तो उनसे पहले कर पाया और न ही बाद में कर सकता है।’’

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप