आरपीएन के जाने पर थरूर का कटाक्ष: अब ‘कांग्रेस युक्त भाजपा’ है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

नयी दिल्ली| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने को लेकर बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि अब ‘कांग्रेस युक्त भाजपा’ है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘छोड़कर जा रहे हैं घर अपना, शायद उनके कुछ और सपने हैं, अब उधर भी सब अपना सा है, अब उधर भी तो सभी अपने हैं...कांग्रेस युक्त भाजपा!’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए।

उनके इस्तीफे से एक दिन पहले ही, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था।

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal