अमेरिका में शशि थरूर बनाम बिलावल भुट्टो, वाशिंगटन डीसी में भारत-पाकिस्तान डेलीगेशन का फेस ऑफ

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2025

भारतीय और पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल एक साथ वाशिंगटन डीसी का दौरा करने वाले हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन सिंदूर के बाद व्यापक संपर्क का हिस्सा है। पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बिलावल भुट्टो कर रहे हैं। दोनों समूहों का अमेरिकी सांसदों से मिलने का कार्यक्रम है। थरूर ने कहा कि पाकिस्तान की मौजूदगी के बावजूद भारत का संदेश आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल 33 से अधिक देशों का दौरा करने वाले सात बहुपक्षीय समूहों से जुड़े एक बड़े प्रयास का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan को जड़ से मिटा देंगे और तुर्की बीच में आया तो...भारत पर यूरोपीय देश का बड़ा ऐलान

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हालिया संघर्ष के बाद भारत जिस तरह का नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रहा है, पाकिस्तान उसे चुनौते देने अपने प्रतिनिधिमंडल को भेज रहा है। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव और संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के साथ बैठकों के अलावा, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बाकी 14 सदस्य देशों के राजदूतों से भी मिलेगा, जिनमें चीनी और रूसी संयुक्त राष्ट्र दूत भी शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र संवाददाता संघ (यूएनसीए) को भी संबोधित करेगा।  

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश