Shatrughan Sinha का बड़ा बयान, बोले- तेजस्वी क्यों नहीं बन सकते CM, 2024 में ममता की भूमिका पर भी कही बड़ी बात

By अंकित सिंह | Feb 23, 2023

आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपने गृह राज्य बिहार पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकते। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सक्षम माना जाता है, तो ऐसी क्या कमी तेजस्वी में है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमें लोगों का सहयोग मिले, समर्थन मिले, संख्या बल हमारे साथ हो तो मै शुरू से कहता रहा हूं कि कोई भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है। नीतीश कुमार द्वारा विपक्षी एकता पर शत्रुघ्न ने कहा कि वह बहुत परिपक्व आदमी है। इसमें कोई दो राय नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Bihar में सियासी हलचल तेज, राजद के एक और नेता ने किया दावा, बजट सत्र के बाद होगी तेजस्वी की ताजपोशी

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी या उनकी टीम और पार्टी के लिए बहुत अच्छे दिन नहीं लग रहे हैं। आपको बता दें कि बिहार में इन दिनों तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर है। राजद के लोग लगातार यह दावा कर रहे हैं कि बजट सत्र और होली के बाद तेजस्वी यादव की ताजपोशी हो सकती है। इन सबके बीच शत्रुघ्न सिन्हा का यह बयान अपने आप में बहुत बड़ा है। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से भाजपा के दो बार सांसद रह चुके हैं। हालांकि 2019 में पटना साहिब से उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बाद में शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए और फिलहाल आसनसोल से सांसद हैं।

प्रमुख खबरें

7 Dogs Movie Review | धमाकेदार एक्शन, इंटरनेशनल लोकेशन्स और सलमान-संजय का स्वैग, जानिए कैसी है यह मेगा-थ्रिलर

JSSC CGL अभ्यर्थियों ने Jharkhand सचिवालय पर किया प्रदर्शन, रद्द परीक्षाएं बहाल करने की मांग

Travel Tips: तुर्कमेनिस्तान का वह नरक द्वार जहाँ 1971 से नहीं बुझी आग, जानिए Karakum Desert का सच

आजकल सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं...चीनी की बढ़ती कीमतों पर बिहार सरकार के मंत्री का ये बयान सुना आपने?