राफेल सौदे को लेकर केंद्र की अपनी ही सरकार पर बरसे शत्रुघ्न सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2018

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राफेल विमान सौदे को लेकर केंद्र की, अपनी ही पार्टी की सरकार की आलोचना की है। सिन्हा ने कहा कि फ्रांसीसी प्रकाशन ने वहां के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के हवाले से खबर दी थी कि भारत सरकार ने इस सौदे के लिए फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी दसाल्ट एविएशन के सहयोगी के तौर पर रिलायंस डिफेंस का नाम प्रस्तावित किया था।

 

जिले के तावली गांव में रविवार को आयोजित किसानों की पंचायत कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा कि यह सवाल पूछा जा रहा है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड जैसी अनुभवी कंपनी को अलग क्यों रखा गया और राफेल सौदे के लिए एक नयी कंपनी को ठेका क्यों मिला। 

 

बिहार से भाजपा के सांसद ने सभी विपक्षी नेताओं से 2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए एकजुट होने की अपील की। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवन्त सिन्हा और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भी किसानों को संबोधित किया। फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए 58 हजार करोड़ रूपये के सौदे को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh Government Scheme: CM जगन मोहन रेड्डी ने शुरू की उन्नत वाईएसआर आरोग्यश्री योजना, इन्हें मिलेगा लाभ

Met Gala 2024 | Kim Kardashian के मेट गाला लुक ने इंटरनेट पर मचाया कोहराम, कमरबंद गाउन देखकर हैरान हुए फैंस

गर्मी में ओवरहीटिंग से फट सकता है आपका स्मार्टफोन, बचने के लिए आजमाएं ये टिप्स

पापा विधायक हैं हमारे...AAP MLA अमानतुल्लाह खान के बेटे की गुंडागर्दी, नोएडा में पेट्रोल पंप कर्मचारी से की मारपीट