Shatrughan Sinha Birthday: बेजोड़ अवाज और दमदार अभिनय के मालिक हैं शत्रुघ्न सिन्हा, ऐसे किया बॉलीवुड पर राज

By अनन्या मिश्रा | Dec 09, 2025

आज के दिन यानी की 09 दिसंबर को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मी दुनिया में शत्रुघ्न सिन्हा ने बतौर सपोर्टिंग रोल से शुरूआत की थी। इंडस्ट्री में अभिनेता को 'शॉटगन' भी कहा जाता है। बड़े पर्दे पर अभिनेता के मुंह से निकलने वाला हर शब्द बंदूक की गोली की तरह लगता था। फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता की एक अलग पहचान थी और शत्रुघ्न सिन्हा ने विलेन और हीरो दोनों ही रोल में अपना दम दिखाया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

चेहरे पर कट होने के कारण शत्रुघ्न सिन्हा को शुरूआती दौर में फिल्में मिलना मुश्किल हो जाता था। फिल्म 'प्रेम पुजारी' में पाकिस्तानी मिलिट्री अफसर का किरदार निभाकर अभिनेता ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। साल 1976 में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म कालीचरण में काम किया था। इसके बाद अभिनेता को कभी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

इसके बाद अभिनेता ने 'जमाना दीवाना और दोस्ताना', 'जानी दुश्मन', 'हीरा', 'ब्लैकमेल', 'रास्ते का पत्थर', 'यार मेरी जिंदगी', 'दोस्ताना', 'बनफूल', 'प्यार ही प्यार', 'काला पत्थर', 'यारों का यार', 'खुदगर्ज', और 'विश्वनाथ' जैसी फिल्में की हैं।

पर्सनल लाइफ

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व मिस यंग इंडिया 'पूनम सिन्हा' के साथ शादी रचाई थी। अभिनेता ने पूनम को चलती ट्रेन में फिल्म 'पाकीजा' के डायलॉग 'अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा...' के कागज पर लिखकर प्रपोज किया था। फिर साल 1980 में दोनों ने शादी कर ली। इनके दो बेटे लव, कुश और एक बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हैं।

प्रमुख खबरें

Sun Transit 2026: 15 जून से 6 राशियों को मिलेगा New Start, सूर्य देव बदलेंगे भाग्य

Bundelkhand Expressway पर भीषण हादसा, Jalaun में डंपर और मजदूरों की DCM में टक्कर, कई गंभीर

Commander in Chief वाली AI Photo, फिर Iran Deal पर बड़ा बयान, क्या हैं Donald Trump के इरादे?

Dehradun में बीजेपी नेता की हत्या के बाद गरमाया माहौल, गुस्साई भीड़ ने फूंके घर और गाड़ियां, आरोपी का घर जमींदोज