Shawn Mendes ने Lollapalooza India 2025 में फ्यूजन संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, टीम इंडिया को फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2025

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय पॉप गायक शॉन मेंडेस ने ‘लोलापालूजा इंडिया 2025’ संगीत महोत्सव में अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों को करीब डेढ़ घंटे तक बांधे रखा। इसके साथ ही, उन्होंने आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं भी दीं। दो दिवसीय इस संगीत महोत्सव के पहले दिन दुनिया भर के नामी कलाकारों का जमावड़ा लगा। दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में मेंडेस ने शनिवार को शानदार प्रस्तुति दी।

इसे भी पढ़ें: Shawn Mendes मुंबई के स्ट्रीट मार्केट में शॉपिंग करते दिखे, Lollapalooza India 2025 में परफॉर्म करने भारत आए हैं

मेंडेस ने देयर इज़ नथिंग होल्डिंग मी बैक , ट्रीट यू बेटर , सेन्योरीटा , व्हाई और डू आई एवर क्रॉस योर माइंड जैसे लोकप्रिय गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हजारों लोगों ने उनके गानों का आनंद लिया। मेंडेस ने विशाल भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, 'ढेर सारा प्यार, मुंबई! उनकी अगली प्रस्तुति फ्यूजन संगीत था जिसमें उन्होंने गिटार बजाया और उनका साथ दिया तबला वादक और एक सितार वादक ने।' उन्होंने कहा कि वे भारतीय संस्कृति, संगीत और यहां के कलाकारों को पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Oscars 2025: डेमी मूर ने खोया बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, जानें 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स के सबसे चौंकाने वाले अवॉर्ड्स

मेंडेस ने कहा, 'जहां भी जाऊं, संगीत हमेशा लोगों को खूबसूरती से जोड़ता है। मुझे हमेशा से भारत, भारतीय संगीत और यहां के संगीतकारों से गहरा लगाव रहा है। यह दुनिया की सबसे महान, सुंदर और भव्य संस्कृतियों में से एक है... यह अद्भुत है... मैं आज रात आपके लिए कुछ खास करना चाहता हूं।' मेंडेस ने अपनी प्रस्तुति के अंत में कहा, 'सी यू, नमस्ते, बाय-बाय।'

‘लोलापालूजा इंडिया 2025’ के पहले दिन ‘ग्लास एनिमल्स’, अमेरिकी संगीतकार कोरी वोंग तथा इसाबेल ला रोजा जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। भारतीय कलाकारों में जोनिता गांधी, साहिल वासुदेवा, फ्रिज़ेल डी सूजा, धनजी और स्पायरिक ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता।

प्रमुख खबरें

राष्ट्रमंडल खेलों में अंकुश, साक्षी, अरूंधति, सचिन और नरेंदर ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के पांच और पदक पक्के किए

काला सागर में मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत की आशंका, कानपुर प्रशासन ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

क्लाउड सेवा बाजार में प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों पर रोक के लिए कदम उठाने की जरूरत: कट्स रिपोर्ट

प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोलीबारी के राहुल गांधी के दावे को भाजपा ने बताया झूठ, माफी की मांग की