कांग्रेस ने उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को दिया टिकट तो बोले राहुल, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी

By अनुराग गुप्ता | Jan 13, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिनमें उन्नाव गैंगरेप मामले की पीड़िता की मां आशा सिंह समेत 50 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी। दरअसल, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस दौरान उन्होंने 50 महिला उम्मीदवारों के नामों का विशेषरूप से उल्लेख किया। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इलेक्शन 2022 हैशटैग के साथ एक ट्वीट में लिखा कि उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी! कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने रेप पीड़िता की मां आशा सिंह का वीडियो साझा किया। जिसमें वो अत्याचार की कहानी सुना रही हैं। कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के वे पीड़ित जो अब इस अन्यायपूर्ण राजनीति को बदलेंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव ने आशा सिंह को टिकट देने का ऐलान करते हुए कहा कि उन्नाव की उम्मीदवार गैंगरेप पीड़िता की मां आशा सिंह जी हैं। वो चुनाव लड़ना चाहती हैं, हमने उनको मौका दिया है, जिस सत्ता के जरिए उनके पति की हत्या हुई, बेटी के साथ गैंगरेप हुआ और फिर एक्सीडेंट, वो सत्ता अपने हाथों में लें। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने इस मामले में न्याय की मांग जोरशोर से उठाई थी और भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा था। 

इसे भी पढ़ें: बसपा का दावा, उत्तर प्रदेश के लिए 90 दलितों सहित 300 प्रत्याशियों का चयन हो चुका 

महिलाओं को बड़ी संख्या में टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं की बात शुरू की तो सभी पार्टियां घोषणाएं करने लगीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक चुनाव प्रचार करेगी ताकि प्रदेश के भविष्य को संवारा जा सके।

प्रमुख खबरें

Jaipur Girls Trip Alert! मॉनसून में सहेलियों संग करें राजस्थान की इन शानदार जगहों का Road Trip

मर्दों की सोच साफ करने के चक्कर में Dettol ने खुद फैलाया ऐसा रायता, भड़क गए चीनी

खड़गे परिवार के ट्रस्ट ने हड़पी 100 करोड़ की जमीन? BJP ने लगाए बड़े आरोप, Karnataka में घमासान

Priyank Kharge का Tejasvi Surya पर पलटवार, बोले: पहले Acche Din का White Paper दिखाएं