Asian Para Games: शीतल देवी और पायल नाग ने जीता कंपाउंड तीरंदाजी में रजत पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

शीतल देवी और पायल नाग की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई पैरा खेलों में फाइनल में हारने के कारण रजत पदक हासिल किया। जन्म से ही बिना हाथों वाली शीतल तथा हाथ और पांव से दिव्यांग पायल स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन की जू ज़ुएक़िंग और झाओ जिंग से 141-150 से हार गईं। भारतीय खिलाड़ी शुरू से ही चीन की खिलाड़ियों के सामने संघर्ष करती हुई दिखी।

शीतल ने इस स्पर्धा में लगातार दूसरा रजत पदक जीता है। पिछले एशियाई पैरा खेलों में उन्होंने सरिता देवी के साथ जोड़ी बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया था। व्यक्तिगत स्पर्धा में भी वह स्वर्ण पदक की दावेदार हैं।

जम्मू और कश्मीर के किश्तवार जिले में बसे लॉइधर गांव की रहने वाली शीतल फोकोमेलिया नामक एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति के कारण भुजाहीन पैदा हुई थी। आठ साल की उम्र में पायल 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई जिससे उनके हाथ और पांवों को काटना पड़ा था। इस बीच तोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी की पुरुष युगल जोड़ी कांस्य पदक से चूक गई।

उन्हें चीन के ऐ शिनलियांग और झांग यिचेंग से 153-154 से हार का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Sudan Abyei drone Attack | सूडान-दक्षिण सूडान सीमा पर भीषण तबाही! अब्येई के बाजार में ड्रोन हमले से 153 लोगों की मौत, ईंधन डिपो में लगी भयंकर आग

Illinois Hindu Temple हमले की साजिश को Hate Crime मानकर जांच करे FBI, 105 अमेरिकी सांसदों की मांग

Sachin Khilari ने Asian Para Games में नया रिकॉर्ड बनाकर जीता Gold, भारत का क्लीन स्वीप

US-India Trade Deal | ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं भारत और अमेरिका, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान