अवकाश पर भेजने के बावजूद अपने कर्मचारियों को पूरा वेतन देगा शैफील्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2020

लंदन। (एएफपी) प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट की टीम शैफील्ड यूनाईटेड ने कहा कि उसने अपने कुछ स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों को सरकारी अवकाश पर भेज दिया है लेकिन वह इस दौरान वह उनके पूरे वेतन का भुगतान करना जारी रखेगा।

इनमें वे कर्मचारी शामिल हैं जो कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से अपना काम नहीं कर पा रहे हैं लेकिन क्लब ने कहा कि वह ब्रिटिश सरकार की योजना के तहत सार्वजनिक धनराशि का उपयोग करने का सहारा नहीं लेगा।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस की चपेट में आया लीवरपूल का ये दिग्गज खिलाड़ी

क्लब ने बयान में कहा, ‘‘शैफील्ड यूनाईटेड फुटबाल क्लब ने अपने कुछ कर्मचारियों को सरकारी अवकाश पर जाने के बारे में सूचित किया है। ’’ इसमें कहा गया है, ‘‘क्लब हालांकि तमाम चुनौतियों के बावजूद अपने इन स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों के वेतन का पूर्ण भुगतान करना जारी रखेगा।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा