कश्मीर पर शेहला के बयान को गृह राज्य मंत्री ने किया खारिज, कहा- देश की बर्बादी चाहने वालों को कुचलना होगा

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2019

कश्मीर और सेना को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद जवाहर लाल यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट शेहला रशीद फिर से चर्चा में हैं। राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक उनके बयान की निंदा की जा रही है। पहले तो कांग्रेस कश्मीरी नेता सलमान निजामी ने शेहला के बयान को लेकर उनकी आलोचना की थी और अब गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी शेहला के बयान की तीखी आलोचना की है। रेड्डी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सोशल मीडिया के जरिए झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, सुरक्षा बल हमारी देश की सुरक्षा करते हैं और उनके खिलाफ गलत बात को हम नहीं सुनेंगे।

रेड्डी ने आगे कहा कि भारत की बर्बादी चाहने वालों की देश में जगह नहीं है व ऐसे लोगों या पार्टियों को कुचल देना चाहिए। बता दें कि जेएनयू छात्र नेता शेहला रशीद ने कहा था कि भारतीय सेना कश्मीरियों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने लिखा था कि सशस्त्र बलों के जवान रात में घर में घुस कर लड़कों को पकड़ रहे हैं, घरों में तोड़फोड़ मचा रहे हैं और जानबूझकर अनाज फर्श पर बिखेर रहे हैं और चावल में तेल मिला रहे हैं। शेहला ने यह भी दावा किया कि उसे यह जानकारी कश्मीर के लोगों से मिली। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाब देते हुए इसे सरासर गलत खबर बताया था। वहीं सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने शेहला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

कश्मीरी नेता सलमान निजामी ने भी शेहला की बातों को फर्जी बताते हुए ट्वीट किया कि कुछ पत्थरबाजों और अलगाववादियों को गिरफ्तार किया गया है। कश्मीर में जब भी हिंसा होती है, तब यह आम बात होती है। सेना ने किसी को डराया या युवाओं पर अत्याचार नहीं किया है। निजामी ने कहा कि मैंने इसकी स्थानीय लोगों और पत्रकारों से पुष्टि की है। राजनीतिक लाभ के लिए फर्जी खबर न फैलाएं।

प्रमुख खबरें

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी