Sidharth Shukla की यादों से बाहर निकलीं Shehnaaz Gill, जिंदगी में आगे बढ़ने का लिया फैसला

By एकता | Sep 12, 2022

अभिनेत्री-गायिका शहनाज गिल उन चुनिंदा हस्तियों में शुमार हैं, जिनकी हर चीज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अभिनेत्री टेलीविज़न इंडस्ट्री के अपना परचम लहराने के बाद अब बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, जिसका उनके फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शहनाज़ अपनी जिंदगी में आए बुरे दौर को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ गई हैं। इसका खुलासा खुद उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया। अभिनेत्री ने साफ़ कर दिया है कि वह अपने अतीत को फिर से जीना नहीं चाहती हैं।

इसे भी पढ़ें: फैन के सेल्फी लेने पर भड़के Hrithik Roshan, एटीट्यूड देखकर यूज़र्स ने दी साउथ सितारों से सीख लेने की सलाह

सलमान खान के बारे में बात करते हुए शहनाज ने कहा, "उनसे, मैंने जिंदगी में आगे बढ़ते रहना सीखा है। उन्होंने मुझसे कहा है कि अगर मैं कड़ी मेहनत करूं तो मैं जीवन में बहुत आगे जा सकती हूँ। वह मुझे बहुत प्रेरित करते हैं।" अभिनेत्री ने बात करते हुए आगे कहा, "जब आप अकेले रहते हैं और एक छोटे से शहर से आते हैं, तो आप आगे बढ़ते हैं। व्यक्ति को कभी भी आगे बढ़ना बंद नहीं करना चाहिए। मैं आगे बढ़ती रहती हूँ, मैं अपने आसपास के लोगों से सीखती हूँ। आप जिस से भी मिलते हैं वह आपको कुछ न कुछ सिखाता है, और मुझे लगता है कि मैंने जिसके साथ भी राहें पार की हैं, अच्छा या बुरा, उन्होंने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है। उन्होंने मुझे सिखाया है कि परिस्थितियों से कैसे निपटना है। मैं इतनी मजबूत हूँ कि किसी भी परिस्थितियों से निपट सकती हूँ।"

प्रमुख खबरें

Shiv Sena नेता मीनाक्षी शिंदे ने ठाणे महिला इकाई प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

DVAC Raids: पूर्व मंत्री KN Nehru के 25 ठिकानों पर तलाशी, नौकरी घोटाले में कार्रवाई

Noida International Airport पर आपात स्थिति से निपटने की जांच, हुआ Saksham 2026 अभ्यास

Delhi Weather: चार साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन, 25.4 डिग्री पर लुढ़का पारा